Principal

Principal

परम तपस्वी पूज्यपाद गुरुदेव बाबा श्री कल्याण दास जी महाराज द्वारा मां नर्मदा की गोद में स्थापित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन महाविद्यालय, अमरकंटक के प्रबंधन्यासी स्वामी श्री हिमाद्री मुनी जी महाराज, समस्त प्रिय छात्रों, समर्पित शिक्षकों, कर्मठ कर्मचारियों एवं पूर्व छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व का अनुभव हो रहा है। ​अमरकंटक के अत्यंत शांत, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण और सांस्कृतिक रूप से जीवंत वातावरण में स्थित यह महाविद्यालय सदैव ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र-निर्माण की दिशा में निरंतर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है। ​हमें गर्व है कि हम एक ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा हैं, जहाँ से शिक्षित व प्रशिक्षित होकर हमारे छात्र प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समाज तथा राष्ट्र की शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, विज्ञान, तकनीक और कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। महाविद्यालय परिवार आप सभी के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करता है। ​जय हिंद।.

  • “डॉ. आर.एस. कुशवाहा”